{"_id":"686d82804ff6bd2ba80e8b4d","slug":"convict-sentenced-to-two-years-in-prison-for-theft-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143297-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चोरी के मामले में दोषी को दो साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चोरी के मामले में दोषी को दो साल की सजा
Wed, 09 Jul 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। 12 साल पुरानी चोरी के मामले में कोर्ट ने दोषी को दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी जमानत पर जेल से बाहर था।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नौगांवा तगा गांव में सुबेव का परिवार रहता है। 16 सितंबर 2013 को उनके घर में चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में उन्होंने नौगांवा सादात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए बोरा-बोरी गांव के रहने वाले जिलेदार को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ था।
इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था। इस मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम प्रथम अमित कुमार व्यास की अदालत में चल रही थी। सोमवार को कोर्ट ने मुकदमे में आखिरी सुनवाई की और साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर आरोपी जिलेदार को दोषी करार दिया। साथ ही उसे दो साल की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।