{"_id":"66cfcb5f27116b275009c715","slug":"constable-recruitment-exam-tomorrow-ban-on-big-vehicles-including-cars-in-the-city-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124635-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिपाही भर्ती परीक्षा कल, शहर में कार समेत बड़े वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिपाही भर्ती परीक्षा कल, शहर में कार समेत बड़े वाहनों पर रोक
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में शुक्रवार और शनिवार को सिपाही भर्ती परीक्षा होनी है। इस दौरान जाम से निपटने के लिए पुलिस ने शहर में आने वाले कार समेत सभी बड़े वाहनों को डायवर्ट कर बाईपास से निकलने का फैसला लिया है। इसलिए, ट्रैफिक प्लान देख कर निकलें। वाहन लेकर शहर के भीतर न जाएं। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस सुबह से ही सड़कों पर रहेगी।
अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा, झारखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड राज्यों से भी परीक्षार्थी आ रहे हैं। इसके अलावा मंडल में मुरादाबाद, रामपुर और संभल के परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। 30 और 31 अगस्त को सिपाही भर्ती परीक्षा में रोजाना 8544 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, हाईवे से ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा के संचालन पर कोई रोक नहीं होगी। लेकिन, ये वाहन परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दूर रोके जाएंगे। इसके अलावा शहर में आने वाली कार समेत सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सभी बड़े वाहनों को शहर के बाहर बाईपास होकर वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
ये हैं परीक्षा केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर व जेएस हिंदू महाविद्यालय के ब्लॉक ए व बी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास होते हुए पाकबड़ा होकर मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगांवा से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाला वाहन यहियापुर बाईपास से होते हुए अमरोहा और मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगांवा से दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास से धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
- अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा आने वाले वाहन आरटीओ से कल्याणपुरा रोड से बंबूगढ़ से काकर सराय से कांठ रोड से माया धर्मकांटा से होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- शहर अमरोहा से जोया, मुरादाबाद, दिल्ली (हाईवे) पर जाने वाले वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया हाईवे की तरफ जाएंगे।
- अमरोहा शहर से नौगांवा जाने वाला वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से होते हुए नौगांवा जाएंगे।
- जोया से अमरोहा आने वाला वाहन बंबूगढ़ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा, कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- कोई भी ई-रिक्शा और ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाईपास होते हुए कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- बंबूगढ से लेकर रीगल होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा और ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।