{"_id":"65f20b49c23faf189a0e4fd9","slug":"confluence-of-rhythm-artistry-and-tradition-seen-in-gurukul-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-115451-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गुरुकुल में दिखा लय, कलात्मकता और परंपरा का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गुरुकुल में दिखा लय, कलात्मकता और परंपरा का संगम
विज्ञापन
अमरोहा। श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं राष्ट्रीय योगा आयोग द्वारा आयोजित हो रहे चतुर्थ राष्ट्रीय महिला योगासन चैम्पियनशिप का समापन हो गया। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
कन्या गुरुकुल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला योगासन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें 29 प्रदेशों की महिला एथलीट हिस्सा ले रहीं थीं। बुधवार को अंतिम दिन पारंपरिक योगासन में गुजरात की पूजा घनश्याम भाई पटेल ने 62.17 के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं पश्चिम बंगाल की सर्वश्री मंडल 61.5 अंकों के साथ दूसरे व मध्य प्रदेश की सपना पाल 60.83 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। एकल कलात्मक योगासन में तमिलनाडु की वैष्णवी श्रवण कुमार 122 अंकों के साथ पहले, पश्चिम बंगाल की सर्वश्री मंडल 120.13 अंकों के साथ दूसरे व महाराष्ट्र की पूर्वा शिवराम किनारे 119.81 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
पारंपरिक योगासन के सीनियर सी ग्रुप में ऑल इंडिया पुलिस की सुधा 54.25 अंकों के साथ पहले, गुजरात की हीनाबेन अश्वनीभाई पटेल 53.83 अंकों के साथ दूसरे व गुजरात की पिंकी केतन ठक्कर 53.57 अंकाें के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पारंपरिक योगासन सीनियर बी में ऑल इंडिया पुलिस की गायत्री देवी 54.97 अंकों के साथ पहले व उत्तर प्रदेश की गुड़िया देवी 53.78 अंकों के साथ दूसरे व दिल्ली की सुष्मिता 51.72 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
समापन अवसर पर योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरुकुल की आचार्य डॉ. सुमेधा आर्य, आनंद डिग्री कॉलेज के चेयरमैन नेमपाल सिंह, योगासन भारत के कोषाध्यक्ष रचित कौशिक, उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक, पीयूष कांत मिश्रा, जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन अमरोहा के जिलाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह, सचिव नौबहार सिंह, उपाध्यक्ष पुरुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय की ओर से भी खिलाड़ी सम्मानित
अमरोहा। योगासन चैंपियनशिप में वेंक्टेश्वरा समूह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं किक बाॅक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ. राजीव त्यागी ने विजेता प्रतिभागियों एवं कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नमामि गंगे के सभी वाॅलिंटियर का मोमेंटो एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का शानदार उदाहरण है। अमरोहा के लिए गर्व की बात है कि देश भर की खिलाड़ी अमरोहा की सरजमीं पर इकट्ठा हुईं और उनकी मेहमान नवाजी का मौका मिला। उन्होंने कहा कि बेटियां आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। देश की बेटियां विदेशों तक में भारत का नाम ऊंचा कर रहीं हैं।