फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Confirmation of alcohol in postmortem report, suspicion of murder on close ones

Amroha News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, करीबियों पर हत्या का शक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of alcohol in postmortem report, suspicion of murder on close ones
ई-रिक्शा चालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब की पुष्टि हुई है। पुलिस को शक है कि ई-रिक्शा लूटने के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से चालक की हत्या की गई है। ये भी हो सकता है कि हत्या से पहले ई-रिक्शा चालक नहीं या तो खुद शराब पी थी या फिर उसे पिलाई गई थी। पुलिस हत्या में करीबी का हाथ होने शक जता रही है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव मानकजूड़ी निवासी बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी चंद्रपाल सिंह का बेटा काविंदर सिंह (32) ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे काविंदर सिंह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कांठ रोड बाईपास स्थित आम के बाग में बोरी में बंद काविंदर का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। उसका ई-रिक्शा और मोबाइल गायब था। मामले में कांविदर के पिता चंद्रपाल की तहरीर पर हत्या कर शव छिपाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बुधवार की देर शाम डॉक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम में शराब की पुष्टि हुई है। ऐसे लग रहा है कि आरोपियों ने हत्या करने से पहले उसे शराब पिलाई थी जिसके बाद शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया। एसपी आदित्य लांग्हे ने हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। वहीं, लापता मोबाइल की लोकेशन पुलिस को हत्यारोपियों तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed