फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Committees will be formed for water conservation in villages

Amroha News: गांवों में जल संरक्षण के लिए गठित होंगी समितियां

Tue, 26 Aug 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 26 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Committees will be formed for water conservation in villages
अमरोहा। कलक्ट्रेट में अपने कार्यालय पर डीएम ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल, हर घर जल योजना की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि गांवों में जल संरक्षण के जिए जल समिति का गठन किया जाए।
विज्ञापन

गुणवत्ता परखने के लिए पानी की जांच भी कराई जाए। बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नियमित जलापूर्ति बढ़ाने के निर्देश भी दिए। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं द्वारा तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी गांवों में जल समिति का गठन कर लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने को जागरूकता अभियान चलाएं। पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए गठित समिति को उन्होंने तीन दिन में पानी की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed