फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cleanliness competitions to be held in secondary schools until September 30.

Amroha News: माध्यमिक विद्यालयों में 30 सितंबर तक चलेंगी स्वच्छता प्रतियोगिताएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness competitions to be held in secondary schools until September 30.
अमरोहा। माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलेगा। राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त और स्ववित्तपोषित सीबीएसई विद्यालयों में 30 सितंबर तक निबंध, स्लोगन, कविता, पेंटिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी और मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं होंगी। इसका उद्देश्य स्वच्छता को विद्यार्थियों की दैनिक आदत बनाना है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को शासन के निर्देशानुसार गतिविधियां कराने के निर्देश दिए हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ परिसर और साफ-सुथरे शौचालय जैसे विषयों पर भी प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

विद्यालयों को गतिविधियों की तस्वीरें और एक-दो उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो इको क्लब फॉर मिशन लाइफ पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या भी दर्ज करानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed