फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   City roads submerged in heavy rain

Amroha News: भादों की बारिश में जलमग्न हुईं शहर की सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
City roads submerged in heavy rain
अमरोहा। शनिवार को मौसम ने करवट बदल ली। घुमड़कर आए बादल झमाझम बरस पड़े। भादों की पहली बारिश से एक ओर जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर में करीब 15 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। यह बारिश गन्ना, धान और सब्जी की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। वहीं बारिश के चलते करीब तीन घंटे में कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। जिससे लोगों पर परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में खासी गर्मी महसूस हो रही थी। उमस के बीच लोग बेहाल थे। सितंबर में जून जैसी गर्मी महसूस हो रही थी। इसी बीच शुक्रवार शाम को मौसम ने करवट बदली, लेकिन हल्की बूंदा-बांदी होकर रह गई। शनिवार को मौसम फिर से सुहावना हो गया। सुबह आसमान में काले काले बादल उमड़ आए। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। दिन भर होती रही। जिससे शहर का मुख्य बाजार, कोतवाली, आजाद रोड, कैलसा बाईपास, जामा मस्जिद, नगर पालिका, कोतवाली गेट सहित आदि इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव की मुख्य वजह ये है कि आधे शहर का पानी कोट बाजार से गुजरता है। जिसकी वजह से हल्की बारिश में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

उधर, बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। देर शाम तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। ठंडा मौसम होने पर लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया। उधर बारिश शुरू होते की शहर की बिजली गुल हो गई। हालांकि बारिश बंद होने के बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कृषि उप निदेशक रामप्रवेश ने बताया कि दिनभर में करीब 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है। ये बारिश गन्ना, धान और सब्जी की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह गिर गई धान की फसल
एक तरफ जहां बारिश से गर्मी पूरी तरह गायब हो गई, वहीं, धान की फसल भी गिर गई। कई हल्की हवा और बारिश के बीच कई जगह धान की फसल गिरी नजर आई। किसानों का कहना है कि यदि अब तेज हवा चली तो धान की फसल ढह सकती है। जो धान की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। हालांकि, वैसे बारिश धान के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed