{"_id":"6754b85d1abc57a0f90a1a87","slug":"child-dies-in-tractor-trolley-collision-father-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-130408-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बच्चे की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बच्चे की मौत, पिता घायल
Sun, 08 Dec 2024 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
ढबारसी के गारबपुर में हादसे में बच्चे की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : संवाद
ढबारसी (अमरोहा)।
ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होकर पिता के साथ बाइक से लौट रहे अंश (6) की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। जबकि, पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार देर शाम ढबारसी-उझारी मार्ग पर हुआ। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर माफी निवासी मजदूर सुरेंद्र सिंह की आदमपुर क्षेत्र के गांव गारबपुर में ससुराल है। शुक्रवार को ससुराल के परिवार के युवक की शादी थी। सुरेंद्र पत्नी रेखा और बेटे अंश के साथ बाइक से शादी में शामिल होने गारबपुर आए थे। देर शाम रेखा तो मायके में ही रुक गई। जबकि, सुरेंद्र बेटे अंश के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे।
ढबारसी-उझारी मार्ग पर गांव गारबपुर के पास आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अंश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, सुरेंद्र को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अंश तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।