फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chhath festival starts with Nahay Khay

Amroha News: नहाय खाय के साथ छठ पर्व शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival starts with Nahay Khay
अमरोहा। नहाय खाय के साथ शुक्रवार को छठ पर्व की शुरुआत हो गई। शनिवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने खरना व्रत रखकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। रविवार शाम को वासुदेव तीर्थ मंदिर तालाब पर डूबते सूरज को महिलाएं अर्घ्य देंगी। महिलाओं ने दोनों दिन के पूजन के लिए डलिया, सूप, हरी सब्जी आदि की खरीदारी शुरू की।
विज्ञापन


पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि छठ पूजा के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को महिलाओं ने दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी। प्रसाद लेने के लिए आसपास के लोग छठ की पूजा करने वालों के घर पहुंचेंगी। प्रसाद के रूप में खीर और चुपड़ी रोटी तैयार की जाएंगी। इसमें चीनी और नमक का उपयोग नहीं किया जाएगा। महिलाओं ने घरों में विधि विधान से पूजा अर्चना करेंगी। छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखकर संतान की प्राप्ति और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए वासुदेव तीर्थ मंदिर के सरोवर में खड़ी होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। साथ ही छठ माता से मंगल कामना करेंगी। इसके बाद सोमवार की तड़के फिर महिलाएं वासुदेव तीर्थ पहुंचेंगी। यहां तालाब किनारे परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद तालाब के पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed