फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chaudhary Ajit Singh's ashes immersed in Brajghat Ganga

चौधरी अजित सिंह की अस्थियां ब्रजघाट गंगा में विसर्जित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh's ashes immersed in Brajghat Ganga
गजरौला (अमरोहा)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की अस्थियां ब्रजघाट में गंगा नदी में विसर्जित की गईं। कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम सीमित रखा गया था, इसलिए अधिकांश पार्टीजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार की शाम रालोद की युवा इकाई के रूहेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि चौधरी अजित सिंह के पुत्र एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सुबह को अपनी पत्नी चारू चौधरी, बहनोई शैलेंद्र सिंह एवं विक्रम सिंह के साथ ब्रजघाट आए थे। उन्होंने वहां गंगा नदी में मोटरबोट में सवार होकर नम आंखों से अपने पिता की अस्थियां विसर्जित कीं और दिल्ली लौट गए। इस मौके पर रालोद (पंचायत प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष नानक चंद शर्मा, हापुड़ के जिलाध्यक्ष हेमंत मिश्रा, देवी सहाय शर्मा, अब्बास अली आदि भी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed