फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Changed weather patterns, forecast of rain-hail

Amroha News: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि का अनुमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Changed weather patterns, forecast of rain-hail
अमरोहा। लगातार बढ़ते तापमान के बीच अचानक शनिवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए। जगह-जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं ने ठंड का एहसास कराया। स्थिति ये रही कि पिछले पांच सालों में 18 मार्च सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। बारिश हो ओलावृष्टि का अनुमान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर बारिश और ओलावृष्टि हुई तो सरसों, गेहूं के साथ आम की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ओलावृष्टि के कारण आम के पेड़ों पर लगा बोर झड़ सकता है। मौसम का मिजाज देखकर किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

फरवरी माह से लगातार सूरज के तेवर तल्ख हो रहे थे। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। स्थिति ये रही कि तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन शनिवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज गरज के साथ जगह-जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर तेज बारिश और ओलावृष्टि होने का अंदाजा लगाया जा रहा था। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान लुढ़क कर 23 डिग्री पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। बात पिछले पांच सालों की करें तो 18 फरवरी 2023 सबसे ठंडा रहा है। बताया कि बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। अगर बारिश और ओलावृष्टि हुई तो जनपद में सरसों गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ओलावृष्टि की चोट पड़ने से आम का बोर झड़ जाएगा। सरसों भी खराब हो जाएगी। गेहूं की फसल गिरने से बालियां खराब हो जाएंगी।
विज्ञापन

इन जनपदों में ओलावृष्टि की संभावना
जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल जनपद में ओलावृष्टि की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच साल का तापमान
वर्ष---------अधिकतम तापमान----------न्यूनतम तापमान
वर्ष 2022-----37.6 डिग्री--------------23.8 डिग्री
वर्ष 2021-----35 डिग्री----------------17 डिग्री
वर्ष 2020------26 डिग्री---------------13.7 डिग्री
वर्ष 2019-----29 डिग्री-----------------16 डिग्री
वर्ष 2018-----33 डिग्री-----------------14 डिग्री
जनपद में फसल की स्थिति
गेंहू------------92 हजार हेक्टेयर
सरसों----------7 हजार हेक्टेयर
आम-----------20 हजार हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed