फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case of rape against the groom on the pretext of marriage

दूल्हा के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case of rape against the groom on the pretext of marriage
बरात ले जाने से दो घंटे पहले परिवार संग लापता हुए दूल्हा के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। लेकिन वह फरार है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने बीस वर्षीय बेटी की शादी दूसरे मोहल्ले के रहने युवक के साथ तय की थी। लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। इसलिए दोनों की खुशी के लिए लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गए थे। मंगलवार शाम को बरात आनी थी। युवती के घर शादी की खुशियां चल रही थी। मेहमान आए हुए थे। दावत भी चल रही थी। बरात आने का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन बरात नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

मालूम करने पर पता चला था कि दूल्हा बरात ले जाने से दो घंटे पहले ही परिवार के लोगों के साथ घर पर ताला लगाकर कहीं लापता हो गया था। लड़की पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी थी। उनके घर चल रही शादी की तैयारियां धरी रह गईं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed