{"_id":"636e921cb081d456eb0a8972","slug":"case-filed-against-cousin-for-robbing-and-firing-from-farmer-jpnagar-news-mbd4470320152","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से लूटपाट और फायरिंग करने में चचेरे भाई पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से लूटपाट और फायरिंग करने में चचेरे भाई पर केस दर्ज
विज्ञापन
आपसी रंजिश के चलते किसान के साथ लूटपाट और जानलेवा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेगम सराय में मोहम्मद जुबैर का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि उनके चचेरा भाई बदमाश किस्म का व्यक्ति है। 20 अक्तूबर कि सुबह मोहम्मद जुबैर अपने भाई आरिफ की बाइक पर सवार होकर सलेमपुर गांव की ओर जा रहे थे। आरोप है कि तभी चचेरे भाई फरीद अहमद ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर सलेमपुर रेलवे फाटक के पास घेर लिया और मारपीट की। आरोपियों ने थैले में रखे तीस हजार रुपये छीन लिए और तमंचा निकालकर जान से मारने की नियत से फायरिंग किया। गनीमत रही की गोली नहीं चली। शोर मचाने पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मोहम्मद जुबेर ने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि एसीजेएम के आदेश पर फरीद अहमद के खिलाफ लूटपाट, जानलेवा हमला करना, मारपीट और गाली-गलौज के आरोप एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।