{"_id":"6b0896e052217cbbfe032b68","slug":"car-hits-divider-after-driver-dozes-off-child-killed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-178755-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार, मासूम की मौत
Fri, 27 Nov 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। नेशनल हाईवे पर हापुड़ के समीप चालक को अचानक झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक के पांच वर्षीय मासूम बेटे देवज की मौत हो गई, जबकि चालक कृष्ण शर्मा, उसकी पत्नी हीना शर्मा और भाभी कुमुद शर्मा गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, कृष्ण शर्मा नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर परिवार के साथ तिगरी गंगा मेले में स्नान करने आए थे। स्नान के बाद परिवार अपने पैतृक गांव पतेई भूड़ में रुका था। बृहस्पतिवार सुबह सभी लोग कार से वापस नोएडा जा रहे थे। कार को कृष्ण शर्मा चला रहे थे। रास्ते में हापुड़ के पास उन्हें झपकी आ गई, जिससे कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने देवज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हीना शर्मा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। देवज दो भाइयों में बड़ा था। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है हादसा हापुड़ क्षेत्र में हुआ है। इस संबंध में कार्रवाई भी वहां की पुलिस ही करेगी ।