फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car crushed cyclist dumpling seller, died during treatment

कार ने साइकिल सवार पकौड़ी विक्रेता को कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Car crushed cyclist dumpling seller, died during treatment
अमरोहा। घर से सामान लेने जा रहे साइकिल सवार पकौड़ी विक्रेता को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कार सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में हुआ। मखदूमपुर गांव में किसान राम किशन सैनी का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। तीसरे नंबर का बेटा योगेश (24) मुनव्वर चौराहे पर पकौड़ी का ठेला लगाता था। लॉकडाउन के चलते वह घर ही था। परिजनों के मुताबिक शनिवार की शाम वह घर का सामान लेने के लिए साइकिल से जा रहा था। नौगांवा सादात रोड पर तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी ही देर में थाने लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल योगेश को जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने कार और आरोपी मालिक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। योगेश आईसीयू में भर्ती था। जहां रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया पिता की तहरीर के आधार पर लापरवाही से वाहन चलाने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कार को कब्जे में लेकर आरोपी मालिक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed