फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   builing labour died in road accident

हाइवे पर हादसे में राजमिस्त्री की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
builing labour died in road accident
अमरोहा। घर से काम पर निकले चचेरे-तहेरे राजमिस्त्री भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तहेरे भाई की मौके पर मौत हो गई जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर किया गया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यह हादसा मंगलवार की सुबह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया चौकी के सामने हुआ। रजबपुर थानाक्षेत्र के सुदनपुर निवासी सतपाल सिंह (20) पुत्र शंकर सिंह राजमिस्त्री है। उसका चचेरा भाई दीपक पुत्र धर्मवीर भी राजमिस्त्री का काम करता है। दोनों भाई जोया में एक मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे दोनों भाई बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। अभी उनकी बाइक जोया में चौकी के सामने पहुंची थी। तभी ट्रक ने रॉंग साइड पर आकर दोनों को कुचल दिया। हादसे में सतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चचेरा भाई दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायल दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं सतपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सुभाष की तहरीर पर ट्रक चालक केे खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed