फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Buildings of two homeopathy hospitals will be built

Amroha News: दो होम्योपैथी अस्पतालों के बनेंगे भवन

Thu, 15 Feb 2024 04:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Buildings of two homeopathy hospitals will be built
अमरोहा। होम्योपैथी चिकित्सा को जिले में रफ्तार देने के लिए शासन की ओर से नई पहल की गई है। सीएचसी व पीएचसी केंद्राें पर संचालित होम्योपैथी अस्पताल को अपने भवन देने की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार भी इसे लेकर सजग दिख रही है। शासन से मुहर लगने के बाद नौगांवा सादात और सदरपुर में होम्योपैथी के अस्पताल बनेंगे। गत वर्ष इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

अब मरीजों में एलोपैथी चिकित्सा के साथ होम्योपैथी चिकित्सा के प्रति भी काफी रुझान बढ़ रहा है। हालांकि, जिले में सरकारी होम्योपैथी के अस्पतालों की स्थिति उतनी बेहतर नहीं है, लेकिन मरीज अस्पतालों की ओर रुख करते हैं। जिले में आठ होम्योपैथी अस्पतालों का संचालन हो रहा है। जिसमें मात्र जिला मुख्यालय पर ही राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय का अपना भवन है। बाकी जगह सीएचसी व पीएचसी परिसर में ही इनका संचालन हो रहा है। गत वर्ष स्वास्थ्य मंत्री की ओर होम्योपैथी अस्पतालों की दुर्दशा को देखते हुए नए प्रस्ताव मांगे गए थे। ताकि, होम्योपैथी चिकित्सा का बढ़ावा मिल सके। इसके तहत नौगांवा और सदरपुर में अस्पताल के लिए जगह का प्रस्ताव भेजा गया। अब दोनों जगह पर अपने भवन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शासन से दोनों प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही यहां पर कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले में आठ होम्योपैथी अस्पतालाें का संचालन होता है। जिसमें अमरोहा सिटी में राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय का अपना भवन है। इसके अलावा गजरौला, जोया, नौगांवा, सदरपुर, कुंदरकी भूड़, मंगरौला, सैदनगली में संचालित सीएचसी व पीएचसी में संचालित हो रहे हैं। काफी समय से जगह की तलाश की जा रही है, लेकिन मिल नहीं पाई। हालांकि, नौगांवा व सदरपुर में जमीन मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed