फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bsp mp told

तीन साल में बेरोजगारी से 10 हजार ने आत्महत्या की, सरकार का दावा रोजगार सृजन कर रहे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
bsp mp told
अमरोहा। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री रामेश्वर ने संसद में लिखित बयान दिया है कि उन्होंने बताया कि तीन सालों में कुल 10,290 लोगों ने आत्महत्या की है। सरकार की प्राथमिकता में रोजगार सृजन है। प्रोत्साहन के लिए कई तरह से कदम उठाए गए हैं। सांसद दानिश ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

सांसद दानिश अली ने संसद में लिखित सवाल पूछा था कि क्या बेरोजगारी के कारण देश में लोग आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं। इसके बाद सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर ने सदन को अवगत कराया कि आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना सामाजिक सुरक्षा लाभों के साथ नए रोजगार के सृजन करता है। इससे नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करने और रोजगार की बहाली पर बल देता है। इसके अलावा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पीएम मुद्रा योजना लागू की गई है। सांसद दानिश ने बताया कि लिखित तौर पर बेरोजगारी के कारण देश मेें तीन सालों में कुल 10,290 लोगों की मौत की जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2016 में 76, वर्ष 2107 में 58, वर्ष 2018 में 63, और वर्ष 2019 में कुल 156 लोगों की मौत हुई है। सांसद दानिश ने बताया कि प्रदेश में विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। वर्ष 2019 में 156 लोगों की मौत बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed