फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BSP candidate reached Mayawati public meeting created a ruckus over car parking indecency with police scuffle

अमरोहा: मायावती की जनसभा में पहुंचे बसपा प्रत्याशी ने गाड़ी पार्किंग को लेकर किया हंगामा, पुलिस से की अभद्रता, हाथापाई की नौबत

Fri, 04 Feb 2022 07:02 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 04 Feb 2022 07:02 PM IST
सार

अमरोहा-जोया रोड स्थित जोई के मैदान में बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनावी जनसभा प्रस्तावित थी। इस चुनावी जनसभा में मुरादाबाद मंडल के सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
BSP candidate reached Mayawati public meeting created a ruckus over car parking indecency with police scuffle
मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में गाड़ी पार्किंग करने को लेकर बसपा के नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शादाब खान उर्फ टाटा ने समर्थकों के साथ हंगामा किया। पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की। मामला हाथापाई की नौबत तक पहुंच गया। पुलिस एफआईआर की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


अमरोहा-जोया रोड स्थित जोई के मैदान में बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनावी जनसभा प्रस्तावित थी। इस चुनावी जनसभा में मुरादाबाद मंडल के सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से इंतजाम किए गए। जनसभा स्थल के सामने मैदान में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई। पार्किंग स्थल के सामने पुलिस ने बैरियर लगा रखते थे। इन बैरियरों पर सिविल और ट्रैफिक पुलिस तैनात हैं। 
विज्ञापन


इसी बीच नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी शादाब खान उर्फ टाटा जोया जनसभा स्थल पर पहुंचे। बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे अपने वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ा करने के लिए कहा तो उनका पारा चढ़ गया। प्रत्याशी और उनके समर्थक गाड़ी से उतरे और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल से अभद्रता की। मामला गरमाता देख एसओ सुनील मलिक मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हंगामा कर रहे प्रत्याशी और उनके समर्थकों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके वह पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते रहे। फिर क्या था पुलिसकर्मियों ने अपनी पुलिसगिरी दिखाई तो नेताजी के तेवर ठंडे हो गए। उसके बाद गाड़ी पार्किंग का जनसभा स्थल पर पहुंच गए। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed