फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother-in-law refused on the pretext of marriage, sister-in-law created ruckus after reaching the police station

Amroha News: शादी का झांसा देकर मुकरा जीजा, थाने पहुंच साली ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law refused on the pretext of marriage, sister-in-law created ruckus after reaching the police station
डिडौली (अमरोहा)। जीजा-साली के प्रेम प्रसंग को लेकर थाने में जमकर ड्रामा चला। साली जीजा पर वादा कर शादी से मुकरने का आरोप लगाती रही। वहीं, खुद के गर्भवती होने की बात कही। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने जीजा व उसके परिजनों को थाने में बुलाया। इस बीच साली और उसकी बहन में भी नोकझोंक हुई। हालांकि, बाद में साली को जीजा के परिवार साथ भेजने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली से जुड़ा है। यहां के निवासी एक युवक की शादी तीन साल पहले अमरोहा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। बताया जाता है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। युवती के मायके वाले नोएडा में किराये के मकान पर रहते हैं। चार माह पहले युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल में जाकर रहने लगा। वह वहां पर मजदूरी करने लगा। ससुराल में सास और ससुर के अलावा साली भी है। वहां रहते-रहते जीजा और साली के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। संबंध भी बन गए। जीजा उससे शादी का भी वादा करता रहा। जब साली ने शादी के लिए अधिक दबाव बनाया तो उसने साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


बाद में वह पत्नी के साथ गांव वापस आ गया। उसके बाद से साली लगातार उससे संपर्क करने का प्रयास करती रही, लेकिन वह उससे बचने लगा। इससे खफा साली शुक्रवार देर रात डिडौली थाने पहुंच गई और जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, खुद गर्भवती होने की बात कही। उसने जीजा से शादी करने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। जिस पर पुलिस ने जीजा व उसके परिवार के लोगों को वहां बुला लिया। वार्ता शुरू हुई तो साली ने शादी करने की जिद शुरू कर दी। इस पर उसकी बहन से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने दोनों को शांत किया। काफी देर तक दोनों पक्षों में वार्ता चली। बाद में दोनों के परिवारों के बीच साली को जीजा के परिवार के साथ भेजने पर सहमति बनी। देर रात साली को जीजा के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार राणा का कहना है कि युवती द्वारा जीजा पर आरोप लगाने का मामला सामने आया था। बाद में दोनों पक्षों में वार्ता के बाद समझौता हो गया। जिसमें साली को जीजा के परिवार के साथ भेजने पर सहमति बनी। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed