फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bridge connecting bulandshahr collapsed due to cutting of Ganges

Amroha: गंगा के कटान से बुलंदशहर को जोड़ने वाले पुल का रास्ता ध्वस्त, आवागमन प्रभावित

Sun, 21 Aug 2022 11:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 21 Aug 2022 11:25 AM IST
सार

पहाड़ी जलाशयों से लगातार गंगा में छोड़े जा रहे पानी की वजह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। कटाने के चलते गंगानगर में बुलंदशहर को जोड़ने वाला गंगा पुल का रास्ता ध्वस्त हो गया है।

विज्ञापन
Bridge connecting bulandshahr collapsed due to cutting of Ganges
बुलंदशहर को जोड़ने वाले पुल का रास्ता ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद अमरोहा की हसनपुर तहसील के गांव गंगानगर से बुलंदशहर को जोड़ने वाला गंगापुल का मार्ग गंगा कटान की वजह से ध्वस्त हो गया है। करीब 50 मीटर मार्ग के नीचे से मिट्टी कटान अधिक हो जाने के कारण सड़क ध्वस्त हो गई। यहां आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। जिससे आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


करीब 15 दिन पूर्व यहां जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर गंगा कटान रोकने के निर्देश दिए थे लेकिन बाढ़ खंड अधिकारी गंगा कटान नहीं रोक पाए। जिसकी आशंका थी, वही हुआ। पहाड़ी जलाशयों से लगातार गंगा में छोड़े जा रहे पानी की वजह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक तरफ जहां किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ गंगानगर में बुलंदशहर को जोड़ने वाला गंगा पुल का रास्ता ध्वस्त हो गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस मार्ग से जयतोली, महरपुर, गंगवार, हसनपुर, दौलतपुर, बुरावली, मटीपुरा, चंदनपुर समेत 20 से भी अधिक गांवों के लोग बुलंदशहर रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी जाते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह मार्ग बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन पुल पर आवागमन बंद हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने अधीनस्थों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द गंगा का कटान रोका जाए व गंगा पुल पर आवागमन सुचारू कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed