फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Body of Youth Missing for Three Days Found in Feeder Canal

Amroha News: तीन दिन से लापता युवक का पोषक नहर में मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Body of Youth Missing for Three Days Found in Feeder Canal
नौगावां सादात। कस्बे में तीन दिन से लापता मोहम्मद अकमल (28) का शव बृहस्पतिवार दोपहर रामगंगा पोषक नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया और पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती मक्का मस्जिद निवासी मो. अकरम का परिवार लंबे समय से यहां रह रहा है। करीब 12 वर्ष पूर्व उनकी पहली पत्नी सायरा की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय महिला नसरीन से दूसरा निकाह कर लिया। परिवार में कुल नौ बेटे-बेटियां हैं। मो. अकमल पहली पत्नी से जन्मा दूसरा बेटा था, जो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक अकमल अक्सर बिना बताए घर से निकल जाता था और कई-कई दिनों बाद लौटता था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम अचानक वह घर से चला गया और नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बृहस्पतिवार दोपहर रामगंगा पोषक नहर के पुल के नीचे पानी में युवक का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान होने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। शुरुआत में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए शव को घर ले जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के समझाने पर वह तैयार हो गए।

सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात सामने आई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed