फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   blame of rape on elder brother of husband

शीतल पेय में नशीला पर्दाथ मिलाकर जेठ ने कई बार किया दुष्कर्म, जेठानी करती थी पहरेदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
blame of rape on elder brother of husband
गजरौला (अमरोहा)। थाने पहुंची युवती ने पति की मौत के बाद ससुर पर बुरी नीयत रखने और तमंचा दिखाकर, शीतल पेय में नशीला पदार्थ खिलाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आईजीआरएस पर शिकायत भी करने की बात कही। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर अपने परिजनों के साथ थाने आई एक युवती ने इंस्पेक्टर को बताया कि उसका मायका मंडी धनौरा के एक गांव का है। शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक से हुई थी। युवती का कहना था कि लगभग एक वर्ष पूर्व वह मायके में थी। इसी बीच यहां रहने वाले पति ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। वह ससुराल गई तो ससुर ने उस पर बुरी नीयत रखनी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि कई बार तमंचा दिखाकर दुष्कर्म भी किया। किसी से कहने पर जान से मारने की भी धमकी दी। युवती का कहना था कि कई बार शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया गया। इसके बाद दुष्कर्म किया गया और जेठानी कमरे के बाहर खड़ी होकर पहरेदारी करती थी। युवती ने बताया कि दो दिन पूर्व वह शिकायत लेकर एसपी आफिस भी गई थी। वहीं आईजीआरएस पर शिकायत भी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आईजीआरएस पर की गई शिकायत की कॉपी प्राप्त हो गई है। कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed