फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Blackmailed a teenager by creating a fake ID on Instagram

Amroha News: किशोरी की इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर किया ब्लैकमेल

Fri, 31 Jan 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 31 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed a teenager by creating a fake ID on Instagram
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

शिक्षक की 14 वर्षीय भतीजी की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। विरोध करने पर पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की रहरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

रहरा क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षक गंगेश्वरी ब्लाॅक के परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं। आराेप है कि गांव के ही एक युवक ने शिक्षक की 14 वर्षीय बेटी की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी तैयार कर ली और उससे गलत तरह की पोस्ट करके बदनाम करने की कोशिश की। आरोप है कि इससे पहले युवक ने किशोरी को प्रपोज भी किया था, लेकिन किशोरी ने मना कर दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने उसे बदनाम करने की कोशिश की गई है। पीड़िता के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed