फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP sitting on dharna in protest against DPRO's arbitrariness, sloganeering

Amroha News: डीपीआरओ की मनमानी के विरोध में धरने पर बैठे भाजपाई, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP sitting on dharna in protest against DPRO's arbitrariness, sloganeering
अमरोहा। डीपीआरओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान तमाम समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। डीपीआरओ खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि डीपीआरओ के द्वारा सफाई कर्मियों से अवैध वसूली की जा रही है। गांव में सफाई कार्य ठप पड़ी है। जबकि सफाई कर्मचारियों को अधिकारियों के कार्यालय और आवास पर तैनात कर रखा है। अपनी ही सरकार में भाजपाइयों के अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठना चर्चा का विषय बन गया। अधिकारियों ने आक्रोशित भाजपाइयों को समझाकर शांत किया। साथ ही सात दिन के भीतर व्यवस्था को सुधारने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल चौहान के नेतृत्व में जिला पंचायत वार्ड संख्या एक से सदस्य पवनीत दिवाकर, वार्ड संख्या 19 से सदस्य कुंवरपाल खड़कवंशी, वार्ड नंबर 4 से सदस्य ठाकुर भगवंत सिंह के अलावा संगठन के मीडिया प्रभारी जीतू चौहान, मंडल अध्यक्ष कपिल सैनी, जिला मंत्री जसवीर सिंह समेत तमाम भाजपाई विकास भवन पहुंचे। इस दौरान डीपीआरओ अपने कार्यालय में नहीं थे। जिसे देखकर भाजपाइयों का गुस्सा भड़क गया। सभी लोग डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंच रहे हैं। जिस कारण गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारियों को अधिकारियों के यहां तैनात कर रखा है। इतना ही नहीं ट्रांसफर करके सफाई कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। उनसे अवैध वसूली की जा रही है। इस संबंध में कई बार डीपीआरओ से बात की गई, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। ये अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बातों का अनसुना करते हैं। भाजपाइयों के धरने पर बैठते ही प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पीडी मनरेगा मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित भाजपाइयों को समझाने का प्रयास किया। भाजपाइयों के धरने के चलते डीपीआरओ 12:30 बजे तक भी अपने कार्यालय नहीं पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने भाजपाईयों को समझाकर शांत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल चौहान ने बताया कि अधिकारियों ने व्यवस्था को सुधारने के लिए सात दिन समय मांगा हैं। अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भाजपाइयों के साथ शीशपाल सिंह, बबलू चौहान, जगराम सिंह, बंटी चौहान ,मुन्ना प्रधान, राकेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed