फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP members burnt the effigy of Mamata Banerjee

Amroha News: भाजपाइयों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
BJP members burnt the effigy of Mamata Banerjee
जोया। भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करते हुए भ्रष्टाचार दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जोया मंडल के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी के नेतृत्व में कस्बे में अमरोहा चौराहे पर एकत्र हुए। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में इस समय जंगलराज कायम है। सन्देशखाली की घटना किसी से छुपी नहीं है। ममता सरकार घुसपैठियों का पूरा सहयोग कर रही है। मंडल उपाध्यक्ष शुभम चौधरी ने कहा कि बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी महिलाएं ही सुरक्षित नही हैं। जिस कारण बंगाल में महिलाओं पर खुलेआम अपराध किए जाते हैं। कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारे लगाकर उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान दिवाकर शर्मा, सीमा चौधरी, जीत सिंह, टीपी सिंह, विजय सिंह, लालचंद शर्मा, कपिल तोमर आदि मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed