फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP leader arrested for rape, sent to jail

महिला से दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP leader arrested for rape, sent to jail
अमरोहा। घर बुलाकर महिला से छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी भाजपा नेता के दो नामजद साथियों गिरफ्तारी की फिराक में है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना इंस्पेक्टर रमेश सहरावत ने बताया कि बछरायूं थानाक्षेत्र एक मोहल्ला निवासी महिला ने छह जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था कि महेशरा निवासी महेंद्र प्रजापति खुद को भाजपा का महामंत्री बताता है। उसने महिला को किसी काम से घर बुलाया था। आरोप है कि महेंद्र प्रजापति के साथ उसके साथी आकाश और उदय प्रताप भी थे। यहां महेंद्र प्रजापति ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर महिला के हाथ की नस काट दी और मारपीट की था।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि महेंद्र प्रजापति के साथी आकाश व उदय प्रताप महिला के पर्स से पांच हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए था। बाद में महिला के बयानों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में भी धारा बढ़ाई गई है। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। तभी से भाजपा नेता मुकदमे में वांछित चल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल ने बताया कि महेंद्र प्रजापति पर दो पदों का दायित्व है। वह ओबीसी मोर्चा के महामंत्री भी हैं और लोकसभा चुनाव तक लोकसभा संयोजक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed