फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP candidate filled the form and opened the nomination account.

Amroha News: भाजपा प्रत्याशी ने पर्चा भरकर खोला नामांकन का खाता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate filled the form and opened the nomination account.
अमरोहा। अमरोहा लोकसभा के लिए दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दर्ज कराया। इस दौरान सात लोगों ने नामांकन पत्र भी खरीदे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

28 मार्च से जिले में दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दो दिन पर्चे खरीदे जाने के बाद सोमवार को पहला नामांकन दर्ज कराया गया। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने इस चुनावी दंगल का पहला नामांकन दर्ज कराया गया है। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, अवनीश शरण बंसल एडवोकेट के साथ करीब 12:15 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन कक्ष में केवल पांच लोगों को ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

------
सात लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र
सोमवार को भी नामांकन पत्र खरीदे जाने का सिलसिला जारी रहा। सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। निर्दलीय प्रत्याशी ओमेंद्र पाल सिंह निवासी मुरादाबाद के लिए सौरभ कुमार निवासी रेहटा माफी मुरादाबाद, निर्दलीय सचिन चौधरी निवासी मुरादाबाद के लिए सिरसा खुमार अमरोहा निवासी उस्मान अली, जेबड़ा मुस्तकम निवासी राष्ट्रीय जनसंचार पार्टी के प्रत्याशी वीर सिंह के लिए हिमांशु त्यागी निवासी फरौटा अमरोहा ने, निर्दलीय प्रत्याशी रेखा निवासी शाहपुर कला के लिए सुरेंद्र सिंह निवासी खाता ने, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पायती कला निवासी साजिद हुसैन एवं किसान क्रांति दल के प्रत्याशी के रूप में मलकपुर निवासी सुरेश सिंह राणा ने नामांकन पत्र खरीदे। सोमवार तक कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

अंडर मैट्रिक करोड़पति तंवर के पास है
रॉल्स रॉयस समेत सात लग्जरी गाड़ियां
नामांकनपत्र में भाजपा प्रत्याशी ने किया खुलासा, वह 182 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं
अमरोहा। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के नामांकन के समय दी गई सूचना के अनुसार उनकी शैक्षिक योग्यता अंडर मैट्रिक हैं और राॅल्स रॉयस समेत सात लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। इसकेे अलावा वह कुल एक अरब 82 करोड़ 52 लाख 85 हजार रुपये की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं।
उनकी लग्जरी गाड़ियों के बेड़े में 36 लाख रुपये कीमत की राॅल्स रॉयस, 11 लाख 69 हजार 188 रुपये कीमत की तीन टाटा सफारी व 71 लाख रुपये की टोयोटा लैंड क्रूजर उनके बेड़े में शामिल हैं। इसके अलावा वह 10 लाख 58 हजार रुपये की माेबाइल वैन समेत जिप्सी, ट्रैक्टर व ट्रैवलर तथा इंडीवर गाड़ी के मालिक हैं। उन पर एक आपराधिक मामला भी लंबित है।
कंवर सिंह के पास कृषि भूमि भी कम नहीं है। उनके पास दिल्ली व गुरुग्राम आदि में 26 करोड़ 81 लाख 95 हजार रुपये की कृषि भूमि है। जबकि एक अरब 51 करोड़ 29 लाख चालीस हजार रुपये की गैरकृषि भूमि के मालिक हैं। वह कुल एक अरब 82 करोड़ 52 लाख 85 हजार रुपये की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी है। 2019 के चुनाव में उनके पास कुल 147.3 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति थी।

---



पत्नी से ज्यादा ज्वैलरी रखते हैं कंवर सिंह

निर्वाचन आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार कंवर सिंह तंवर के पास पत्नी से ज्यादा ज्वैलरी है। कंवर सिंह तंवर के पास 81 लाख छह हजार 585 तो पत्नी राजवती तंवर के पास पांच लाख 59 हजार 900 रुपये की ही ज्वैलरी है।


----



साढ़े आठ लाख कैश तो बैंकों में हैं 17 करोड़ से अधिक

हलफनामे के अनुसार कंवर सिंह तंवर के पास 8 लाख 73 हजार 655 रुपये की नकदी है। जबकि उनकी पत्नी के पास 75 हजार रुपये की नकदी है। वहीं विभिन्न बैंकों में 17 करोड़ चार लाख 25 हजार 947 रुपये हैं। उनकी पत्नी के खातों में भी एक करोड़ 64 लाख 40 हजार रुपये हैं। इसके अतिरिक्त उनके पास तीन करोड़ 55 लाख 92 हजार 500 रुपये व पत्नी के पास दो लाख 70 हजार रुपये के शेयर व बाॅन्ड हैं।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed