बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी की सोने की चेन लूटी
सार
आदमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा ढबारसी में बस स्टैंड पर किराने की दुकान पर गुटखा लेने के बहाने आए बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी के गले में पहनी सोने की चेन लूट ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। व्यापारी ने आगे बढ़कर युवक को गुटखा व बिस्कुट देने लगा तभी युवक ने व्यापारी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन लूटकर सांथलपुर गांव की ओर बाइक से भाग गए।
विज्ञापन