{"_id":"6828f07c1abaf9e815017fa5","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-at-five-centers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-140091-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पांच केंद्रों पर होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पांच केंद्रों पर होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा
Sun, 18 May 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 18 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। जहां सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएड की प्रवेश परीक्षा के आयोजन में बहुत ही कम समय शेष रह गया है। परीक्षा का आयोजन एक जून को दो पालियों में होगा। परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का काम भी पूरा हो गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे केंद्रों को बनाने में प्राथमिकता दी गई है जिनकी छवि बेहतर है तथा वहां सीसीटीवी कैमरों व राउटर आदि की व्यवस्था हो। इसके अलावा शौचालय, महिला शौचालय, रेम्प, बिजली, फर्नीचर आदि की व्यवस्थाओं को भी देखा गया है। परीक्षा के लिए मुख्यालय पर ही पांच केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिसमे जेएसएच डिग्री कॉलेज के ब्लॉक ए और बी, जेएसएच इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व आईएम इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरा हो गया है। परीक्षा का आयोजन नकलविहीन कराया जाएगा।
-- -- -