फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   B.Ed entrance exam tomorrow, preparation complete

Amroha News: बीएड की प्रवेश परीक्षा कल, तैयारी पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam tomorrow, preparation complete
अमरोहा। बीएड की प्रवेश परीक्षा एक जून को जिले में पांच केंद्रों पर दो पालियों में होगी। जहां 2269 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तैयारियों का अंतिम चरण पूरा हो चुका है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए कई अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए हर केंद्र पर एक आर्ब्जवर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ब्लूटुथ आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्र से 200 मीटर की परिधि में फोटोकॉपी की दुकानें, साइबर कैफे आदि बंद रहेंगे।
विज्ञापन

इस बार बीएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा किया जा रहा है। जिले में परीक्षा के लिए बने पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जेएसएस डिग्री कॉलेज के ब्लाॅक-ए में 500, ब्लॉक-बी में 450, जेएसएच इंटर कॉलेज में 450, राजकीय इंटर कॉलेज में 419 व आईएम इंटर कॉलेज में 450 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम भी सभी संबंधित अफसरों की बैठक ले चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र पर अव्यवस्था नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के तहत पहली पाली का आयोजन सुबह नौ बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। गोपनीय सामग्री कोषागार से परीक्षा केंद्रों को प्राप्त कराने के लिए दो डिप्टी कलक्टर व एक तहसीलदार को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article