फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   B.Ed entrance exam: Flying squad will also keep watch

बीएड प्रवेश परीक्षा : सचल दल का भी रहेगा पहरा

Fri, 30 May 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 30 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam: Flying squad will also keep watch
अमरोहा। एक जून को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियों का दौर जारी है। पुलिस और प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। जनपद में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दो सचल दलों का भी पहरा रहेगा। सचल दल एसडीएम के नेतृत्व में काम करेंगे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित हो रही बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2269 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जेएसएस डिग्री कॉलेज के ब्लाॅक-ए में 500, ब्लॉक-बी में 450, जेएसएच इंटर कॉलेज में 450, राजकीय इंटर कॉलेज में 419 और आईएम इंटर कॉलेज में 450 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। गोपनीय सामग्री कोषागार से परीक्षा केंद्रों को प्राप्त कराने के लिए दो डिप्टी कलक्टर व एक तहसीलदार को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा परीक्षा की निगरानी के लिए दो सचल दल भी लगाए गए हैं। दोनों सचल दल एसडीएम के निर्देशन में काम करेंगे। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed