हसनपुर। श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर श्री शिव महामंडल रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के सातवें दिन कैके ई ने राजा दशरथ से राम को चौदह वर्ष का वनवास मांगा। श्री राधाकृष्ण लोक कला भारतीय मंडल वृंदावन के कलाकारों द्वारा किए गए राम वनवास के सुंदर मंचन को देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए।
सातवें दिन रामलीला में कलाकारों ने बड़ा ही सुंदर तरीके से रामलीला का मंचन किया। कैकेई ने अपने तीन वचन राजा दशरथ को याद दिलाए। उन्होंने एक वचन में तो राम को चौदह वर्ष का वनवास, दूसरे में भरत को राज सिंहासन मांगा। कैकेई के वचनों को सुनकर अयोध्या नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्य यजमान चिरंजी लाल कालेज के निदेशक पुनीत अग्रवाल रहे। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा उर्फ विशाल, महामंत्री पुनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल सैनी, प्रशान्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राहुल सैनी, नितिन सैनी, मंत्री चंदन प्रजापति, मीडिया प्रभारी सुशील भगतजी, राजीव शर्मा एडवोकेट, दिनेश अग्रवाल एडवोकेट, संरक्षक महेशचंद शर्मा, यतींद्र शंकर गौड़ आदि रहे।