फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to murder wife by strangulation

Amroha News: गला दबाकर पत्नी की हत्या का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder wife by strangulation
अमरोहा। शादी के 11 महीने के भीतर ही दहेज के लिए पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। बाद में बेल्ट से जमकर पिटाई की। मोहल्ले के लोगों ने विवाहिता को छुड़ाकर उसके मायकेवाले को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी नाै फरवरी 2024 को जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि मायके वालों ने शादी में काफी दान दहेज दिया, मगर पति व सुसराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। कम दहेज का ताना देकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

आरोप है कि पति व ससुराल वाले मायके से पांच लाख रुपये व कार दिलाने का दबाव बनाते थे। नाै जनवरी की रात लगभग 11 बजे पति ने विवाहिता से मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर गले में दुपट्टा डाल कर गला घोंटने का प्रयास किया। साथ ही बेल्ट से पिटाई की। शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। मायके वालों ने बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed