फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to kidnap female doctor from clinic

Amroha News: क्लीनिक से महिला डॉक्टर के अपहरण का प्रयास

Fri, 10 Jan 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap female doctor from clinic
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक क्लीनिक से महिला डॉक्टर के अपहरण का प्रयास किया गया। आरोपी पति ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी डॉक्टर पत्नी के अपहरण की साजिश रची थी। वहीं, विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डिडौली क्षेत्र के मोहम्मद आरिफ की बेटी शगुफ्ता रानी चिकित्सक है। उनका पति मोहम्मद नदीम व अन्य ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उनके खिलाफ कोतवाली डिडौली में मुकदमा दर्ज कराया था। न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। सुसराल वाले मुकदमा वापस करने का दबाव बना रहे हैं। घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। आरोप है कि शगुफ्ता रानी क्षेत्र में ही अपने क्लीनिक में बैठी थीं।
विज्ञापन

इस दौरान उसका पति मोहम्मद नदीम कुछ लोगों के साथ कार में सवार होकर उसके क्लीनिक में घुस आया। अपने साथियों की मदद से जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। चिकित्सक ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी घटना क्लीनिक के बाहर लगे व अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नदीम के अलावा मोहम्मद जैद, रजा, आमिर व नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed