फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attack on protesting against illegal occupation of plot

Amroha News: प्लॉट पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Attack on protesting against illegal occupation of plot
अमरोहा। प्लॉट पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल कर दिया। आरोपियों ने प्लॉट का फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैनामा करा लिया। पुलिस ने चार नामजद और पांच अज्ञात खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव मिलक बिकनी में अश्वनी का परिवार का रहता है। उन्होंने कुछ साल पहले शहर में एक प्लॉट का बैनामा कराया था। इस पर उनका कब्जा चला आ रहा है। आरोप है कि नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव नगली शेख निवासी सत्तार और खलील खां उनके प्लाॅट पर अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। फर्जी दस्तावेज के आधार पर दोनों ने प्लॉट का बैनामा भी करा लिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि 25 मार्च की सुबह 10 बजे सत्तार व खलील खां साथी जियाउल निवासी मोहल्ला सद्दो कोतवाली अमरोहा नगर, शंभू व पांच अन्य अज्ञात लोगों को लेकर प्लॉट पर आ गया। सभी हथियार लिए थे। अश्वनी ने कब्जे का विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। धारदार हथियारों से लहूलुहान कर दिया। लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग गए। पुलिस के कार्रवाई न करने पर अश्वनी ने कोर्ट की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर सत्तार, खलील खां, जियाउल व शंभू के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed