फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   attack at young man

देहरी गूर्जर में युवक को गोली मारी, रेफर

Mon, 22 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमरोहा अमर उजाला
ब्यूरो/अमरोहा अमर उजाला Updated Mon, 22 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
attack at young man
gun
 आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव देहरी गूर्जर में शनिवार देररात रंजिश में युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक गांव की तरफ शोर मचाता हुआ दौड़ा तो ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी रहरा में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। घायल व आरोपी सैदनगली के गांव देहरा मिलक के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जल्लोपुर पुलिस चौकी से सटे हुए गांव देहरी गूर्जर में शनिवार मध्यरात्रि लोग अपने घरों व घेर में सोए हुए थे। इस दौरान गोली की आवाज सुनाई दी और एक युवक शोर मचाता हुआ गांव की तरफ दौड़ने लगा। शोर सुन ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ देखकर आरोपी फरार हो गए। युवक के सिर में गोली लगी हुई थी। उस पर बोला भी नहीं जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस से युवक ने एक कागज पर लिखकर खुद को देहरा मिलक का अमरपाल बताया और गोली मारने वाले दो लोगों को भी देहरा मिलक का ही बताया।

गंभीर हालत में युवक को सीएचसी रहरा में भर्ती कराया गया, जहां से रेफर किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौहान ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 


दोपहर बारह बजे घर से निकला था अमरपाल
हसनपुर(ब्यूरो) सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव देहरा मिलक निवासी अमरपाल के परिजनों ने बताया कि वह शनिवार दोपहर से घर से गायब था। गांव के ही दो लोग उसे बहला-फुसलाकर ले गए और पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed