{"_id":"689a553a67293cfdce06330f","slug":"assault-on-je-and-tg-2-of-electricity-department-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-145608-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली विभाग के जेई व टीजी टू के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली विभाग के जेई व टीजी टू के साथ मारपीट
Tue, 12 Aug 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
गजरौला।
बिजली चोरी पकड़ी जाने व घटना की वीडियो बनाने पर महिला ने जेई और टीजी टू के साथ मारपीट कर दी। टीजी टू का मेडिकल कराया गया है। पुलिस को तहरीर दी गई है। मारपीट की घटना मायापुरी मोहल्ले में सोमवार शाम छह बजे की है।
बिजली विभाग के जेई अनिकेत दूबे ने बताया कि मायापुरी मोहल्ले में एक महिला उपभोक्ता पर 48 हजार रुपये का बिल बकाया होने के कारण उसका कनेक्शन काट दिया था। सोमवार की शाम वह और टीजी टू अंकुश कुमार बिल वसूली के लिए मायापुरी मोहल्ले में अभियान चला रहे थे। उसी घर गए, जिसका कनेक्शन काट दिया था। जेई का आरोप है कि कटिया डालकर महिला चोरी से बिजली इस्तेमाल कर रही थी। उन्होंने इसका विरोध किया।
मौके की वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि इस दौरान महिला ने उनके और टीजी टू के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की। इस दौरान उसका बेटा भी साथ था। महिला द्वारा मारपीट की जाने पर वह और टीजी टू वहां से निकल कर थाने आए। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।