फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ashu, Navya, Popendra, Anshu won the championship

Amroha News: आशु, नव्या, पोपेंद्र, अंशु ने कब्जाई चैंपियनशिप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ashu, Navya, Popendra, Anshu won the championship
गजरौला। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में चौहड़पुर माफी का आशु, बालिका वर्ग में तिगरिया खादर की नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में कांकाठेर का पोपेंद्र व बालिका वर्ग में कुमारी अंशु चैंपियन रहीं।
विज्ञापन

रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में आशु प्रथम, यश द्वितीय, 100 मीटर में आशु प्रथम, अयान द्वितीय, 200 में अभिषेक प्रथम, यश द्वितीय, 400 मीटर में आकिल प्रथम, अयान द्वितीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में अभिषेक प्रथम, आशु द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में नव्या प्रथम, रजनी द्वितीय, 100 मीटर में नव्या प्रथम, निशा द्वितीय, 200 मीटर में फिजा प्रथम, नव्या द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में फिजा ने प्रथम व मीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में तनिष्का प्रथम, राधा दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पोपेंद्र प्रथम, पारस द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में पोपेंद्र प्रथम, अतुल द्वितीय, 400 मीटर दौड़ जीशान प्रथम, अतुल राणा द्वितीय, 600 मीटर में जीशान प्रथम, सऊद द्वितीय स्थान पर रहा। गोला फेंक में नितिन प्रथम, चक्का फेंक में नितिन प्रथम, विकास दूसरे स्थान पर, लंबी कूद में पोपेंद्र प्रथम, जीशान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सुमायला प्रथम, अंशु द्वितीय, 200 मीटर में डॉली प्रथम, सुमायला द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में डॉली प्रथम, सोनी द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में पारुल प्रथम, ललिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला व चक्का फेंक में रजनी प्रथम, लंबी कूद में अंशु प्रथम, प्रियांशी द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में जोगिंदर सिंह, राघवेंद्र सिंह, डॉ.पृथ्वी सिंह, कविराज सिंह, अजय सिद्धू, उमेश सिद्धू, रीता यादव, निशा सिंह, सरिता सिंह, संगीता, रेखा रानी आदि मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed