{"_id":"67eeee93a486c287bd0d8de2","slug":"annual-calendar-of-council-schools-released-different-competitions-will-be-held-every-month-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-137325-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परिषदीय स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर जारी, हर माह होंगी अलग-अलग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परिषदीय स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर जारी, हर माह होंगी अलग-अलग प्रतियोगिता
Fri, 04 Apr 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बेसिक शिक्षा के अधीन परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसमें पूरे साल होने वाली शैक्षिक गतिविधियों की समय सारिणी जारी की गई है। कैलेंडर के अनुसार कक्षा तीन से पांच तक हर माह अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। स्कूलों साल भर इसके अनुसार ही शिक्षण कार्यों को पूरा किया जाएगा। कैलेंडर के अनुसार नवीन शिक्षा सत्र की शुरुआत जहां एक अप्रैल से हो गई है, वहीं 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। 16 जून से शिक्षा सत्र फिर से शुरू किया जाएगा। जबकि, शीतकालीन अवकाश 31 जनवरी से 14 जनवरी के बीच तक रहेगा।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा द्वारा किए गए आदेश के अनुसार पूरे साल हर माह स्कूलों में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अप्रैल माह में हिंदी भाषण प्रतियोगिता, मई में अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता, जुलाई में अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता, अगस्त में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता, सितंबर में हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता, अक्तूबर में अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता, नवंबर में हिंदी निबंध लेखन, दिसंबर में अंग्रेजी निबंध लेखन, जनवरी में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता व फरवरी में अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। यह सभी प्रतियोगिता कक्षा तीन से आठ तक विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
-- -
ईकों क्लब का गठन भी होगा
बच्चों को पर्यावरणीय महत्व को समझाने के लिए स्कूलों में ईको क्लब का गठन किया जाएगा। वहीं, बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए साप्ताहिक और मासिक रूप से अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन भी करना होगा। इसके साथ ही हर तीन माह में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।
हर माह होगा शिक्षा चौपाल का आयोजन
निपुण भारत मिशन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में गुणवत्ता शिक्षा संबंर्द्धन के लिए जनभागीदारी व अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बीईओ के नेतृत्व में हर माह शिक्षा चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा।
- परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियों के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार ही साल भर स्कूलों में गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार ही सभी स्कूलों में गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। - वीपी सिंह, प्रभारी प्राचार्य, डायट/ डीआईओएस