फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Announcement to continue agitation until payment is made

Amroha News: भुगतान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान

Sat, 08 Feb 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Announcement to continue agitation until payment is made
गजरौला में पालिका के सामने धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर पालिका के 18 आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का भुगतान की मांग को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरने में स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश और सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ता भी बैठे रहे। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उप महामंत्री आदेश अग्रवाल ने कहा कि जब तक कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। उधर, कर्मचारियों के धरने पर बैठने के कारण नगर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई।
पालिका दफ्तर के सामने 18 आउट सोर्सिंग कर्मचारी पांच महीने के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार से पालिका के सामने धरने पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार से स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के कर्मचारी भी धरने में शामिल हो गए और अपना समर्थन दिया था। कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने में आदेश अग्रवाल ने कहा कि पांच महीने से भुगतान नहीं मिलने के कारण आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। जब तक भुगतान नहीं होगा, कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर ललित कुमार, संजय सहदेव, जयचंद, अजय कुमार, इरशाद खान, वंदना अग्रवाल, रविंद्र सिंह, अक्षय शुक्ला, महेश, मुनेश, ऋतिक सिंघल, वंशिक शेखर, अमित गौतम, अजय सागर, कपिल भटनागर, रवि सैनी, विजय, विनय मेहरा आदि मौजूद रहे। शाम को संभल से राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष प्रदीप सिरसवाल भी धरने पर आए। उन्होंने कहा कि पालिका के कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----




जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, घरों से नहीं उठा कूड़ा
गजरौला। पालिका के कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के कारण नगर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। झाड़ू नहीं लगाए जाने के कारण गली, मोहल्लों और सड़कों पर गंदगी पसर गई। शुक्रवार को नगर में इंदिरा चौक से लेकर सभी प्रमुख चौराहों पर गंदगी के ढेर लगे रहे। इसके अलावा घरों से निस्तारित कूड़ा नहीं उठाया गया। जिसके चलते डस्टबिन भर गए। कूड़े से उठ रही बदबू से निजात पाने के लिए नागरिक तीन दिन से नगर पालिका की कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा पालिका के सभी कार्य ठप हैं।
-----




इंदिरा चौक पर सभासदों का धरना दूसरे दिन भी जारी

गजरौला। पालिकाध्यक्ष और उनके पति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार शाम इंदिरा चौक पर धरने पर बैठे सभासदों व सभासद के पति का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
वह बृहस्पतिवार रातभर भी धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और उनके पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए जो शिकायत की गई थी, उसकी जांच सही नहीं हो रही है। रात को धरने पर बैठे सभासद पति और सभासदों के बीच अचित शर्मा आए। उन्होंने सभासदों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। शुक्रवार को भी दिन भर सभासद धरने पर बैठे रहे।

इस दौरान सभासद पति अनिल अग्रवाल, दिले उर्फ अशोक चौधरी, राजपाल सिंह, कपिल सिंह, अरविंद यादव, देवेश शर्मा आदि मौजूद रहे। धरने पर बैठे सभासदों ने कहा कि जब तक पालिकाध्यक्ष और उनके पति के खिलाफ जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती और भ्रष्टाचार कर कमाई रकम की वसूली नहीं हो जाती, उनका धरना जारी रहेगा। उधर, पालिकाध्यक्ष ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed