{"_id":"6307dd3976eb1c7b16704b43","slug":"animal-slaughter-was-going-on-in-the-house-two-arrested-jpnagar-news-mbd438938391","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान चल रहा था पशुओं का कटान, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान चल रहा था पशुओं का कटान, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस ने मकान पर छापा मारकर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 55 किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश अपने हमराही कांस्टेबल अश्वनी, आलोक शर्मा और हंसराज तोमर के साथ गश्त कर रहे थे। जैसे ही हिंदू डिग्री कॉलेज चौराहे पर पहुंचे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग बिजली घर के निकट अपने मकान में अवैध रूप से पशुओं का कटान कर रहे हैं। इसके बाद में वह मांस को बेच देंगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। इस दौरान घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम दानिश निवासी मोहल्ला दरबार शाह और परवेज निवासी मोहल्ला शफातपोता बताया। इस दौरान उनके कब्जे से 55 किलो मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया है। जिसमें कटरा व भैंस के मांस की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर के मुताबिक मौके पर कटान के उपकरण भी बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।