फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: When less dowry was given, wife was taunted, when she protested, she was given triple talaq.

Amroha: कम दहेज मिला तो पत्नी को दिए ताने, विरोध किया तो छह माह में ही दे दिया तीन तलाक

Tue, 14 May 2024 02:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 02:51 PM IST
सार

अमरोहा में कम दहेज लाने के कारण विवाहिता को परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Amroha: When less dowry was given, wife was taunted, when she protested, she was given triple talaq.
अमरोहा में पत्नी को दिया तीन तलाक - फोटो : i

विस्तार

अमरोहा में शादी के छह महीने बाद ही पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विरोध करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला अली नगर निवासी मेहंदी हसन ने अपनी बेटी अजमी की शादी करीब छह महीने पहले बस्ती के मोहल्ला पापड़ी (तकिया) में रहने वाले जावेद अब्बास के साथ की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में अजमी को कम दहेज लाने के ताने देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले मायके से पांच लाख रुपये और बाइक दिलाने की मांग करने लगे। दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौते की प्रयास हुए, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अप्रैल की सुबह नाश्ता फेंकने के बाद पति ने मारपीट करते हुए तीन तलाक दे दिया। इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिलहाल, विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी पति जावेद अब्बास, ननद रानी और हुरो के खिलाफ रिपोर्ट की है।

महिला पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर घायल

गजरौला में भू माफिया ने महिला की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध पर धारदार हथियार, ईंट व पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामला नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर का है।

यहां पर एक मजदूर का परिवार रहता है। रविवार की रात मजदूर अपने घर था। आरोप है कि इस बीच भू माफिया ने अपने लोगों को साथ लेकर मजदूर के घर पर हमला कर दिया।



उसकी पत्नी पर लाठी डंडे, धारदार हथियार व ईंर्ट पत्थर से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed