फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: The youth of Sambhal was shot dead in Adampur area Sambhal was dead

अमरोहा: आदमपुर क्षेत्र में संभल के युवक की गोली मारकर हत्या, संभल का था मृतक

Fri, 25 Feb 2022 06:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ढबारसी (अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, ढबारसी (अमरोहा)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 25 Feb 2022 06:55 PM IST
सार

आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव पांडली के जंगल में कब्रिस्तान के पास युवक की गोली मार कर दी गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त संभल के नखासा थानाक्षेत्र के ईशापुर सुनवारी गांव निवासी राजीव शर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Amroha: The youth of Sambhal was shot dead in Adampur area Sambhal was dead
गोली मारकर हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदमपुर थानाक्षेत्र में संभल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बताते हैं कि आरोपी युवक को बाइक पर बैठाकर लाए थे। यहां बाइक से उतारकर गोली मार दी। गोली लगने से पहले युवक ने भागने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव पांडली के जंगल में कब्रिस्तान के पास युवक की गोली मार कर दी गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को दो युवक बाइक पर सवार होकर एक युवक को बीच में बैठाकर यहां लाए थे। बाइक से उतारकर उन्होंने बीच में बैठे युवक के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

संभल के नखासा क्षेत्र का निवासी था मृतक

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि गोली लगने से पहले युवक ने भागने की कोशिश की थी। लेकिन कामयाब नहीं हो सका। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक की शिनाख्त संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र के ईशापुर सुनवारी गांव निवासी राजीव शर्मा (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। आदमपुर थानाध्यक्ष कृपाल सिंह का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed