फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: The one who opened fire was arrested in a police encounter, case has also been registered in Delhi

Amroha: फायरिंग करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दिल्ली में भी दर्ज हैं केस, कई दिन से चल रही थी तलाश

Mon, 01 Jan 2024 06:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 06:15 PM IST
सार

सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। सूचना के बाद बाइक सवार युवक को पकड़ने की कोशिश की गई। आरोप है कि उसने फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Amroha: The one who opened fire was arrested in a police encounter, case has also been registered in Delhi
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फायरिंग कर लोगों को धमकाकर दहशत फैलाने वाले दिल्ली निवासी वसीम को अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात दरोगा संदीप बालियान, हेड कांस्टेबल, संजय सिंह, अमित कुमार, हर्षित कुमार और नितिन व सूरज सुरक्षा के लिहाज से गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर उन्होंने अकबरपुर पट्टी के जंगल में बाइक सवार की घेराबंदी कर ली। आरोप है कि उसने फायर कर दिया।
विज्ञापन


इसमें पुलिसकर्मी बच गए। बाद में पुलिस ने दोबारा से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम वसीम निवासी गली नंबर तीन संगम विहार थाना वजीरगंज नई दिल्ली बताया। उसके कब्जे से बरामद हुई बाइक चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव हीमपुर बुजुर्ग के रहने वाले दिलनवाज के नाम पर दर्ज पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक आरोपी वसीम शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ दिल्ली और अमरोहा में नौ मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। वसीम अमरोहा आता रहता है। उसने करीब एक महीने पहले अमरोहा-धनौरा रोड स्थित नई आबादी में लोगों के ऊपर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी।

उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज था। जिसमें वह वांछित चल रहा था। फिलहाल वसीम को न्यायालय में पेश का जेल भेज दिया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed