फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Skeleton of a farmer missing for 20 months recovered, nephew had murdered him for the greed of land

अमरोहा में भतीजा बना हत्यारा: बीस माह से गायब किसान का कंकाल बरामद, भतीजे ने जमीन के लालच में की थी हत्या

Wed, 05 Feb 2025 06:11 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 06:11 PM IST
सार

सैदनगली थाना क्षेत्र में 20 माह से लापता किसान का कंकाल गड्ढे से बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार भतीजे ने जमीन के लालच में चाचा की हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Amroha: Skeleton of a farmer missing for 20 months recovered, nephew had murdered him for the greed of land
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बीस माह से लापता किसान का कंकाल गड्ढे से बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक किसान के भतीजे ने जमीन के लालच में हत्या कर शव को गड्ढे में दबाया था। भतीजे की निशान देही पर ही कंकाल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव देहरा मिलक का है।

विज्ञापन


गांव निवासी 50 वर्षीय किसान छोटे सैनी पुत्र बिहारी बीस माह पहले अचानक लापता हो गए थे। 17 जून 2023 को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तभी से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तीन दिन पूर्व पुलिस को लापता छोटे सैनी के भतीजे पर शक हुआ तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सर्वेश ने पूछताछ में जमीन के लालच में चाचा की हत्या कर शव को गांव के निकट तालाब के पास गड्ढे में दबाने की बात की। बुधवार दोपहर को पुलिस ने सर्वेश की निशानदेही पर तालाब से गड्ढा खोदकर कंकाल बरामद किया। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है भतीजे ने ही चाचा की हत्या कर शव गड्ढे में दबाया था। उसकी निशानदेही पर कंकाल को बरामद कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed