फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha shines in the state, four daughters make it to the top ten

Amroha News: प्रदेश में चमका अमरोहा, चार बेटियों ने बनाई टॉप टेन में जगह

Sat, 26 Apr 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 26 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Amroha shines in the state, four daughters make it to the top ten
अमरोहा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के घोषित परीक्षा परिणामों में अमरोहा के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिले के साथ प्रदेश स्तर पर भी अमरोहा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्थान पक्का किया है। इंटर में श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी ने प्रदेश में जहां दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं हाईस्कूल में इसी कॉलेज की छात्रा श्रेया चौहान ने प्रदेश में छठवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन

24 फरवरी से 17 दिन यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा चली थी। वहीं, 43 दिनों के इंतजार के बाद शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जो पूरा होने पर परीक्षार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घाेषित परिणामों में प्रदेश स्तर तक अमरोहा के मेधावियों का डंका बजा है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी टॉप टेन की सूची के मुताबिक गजरौला के श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज की तीन मेधावी छात्राओं ने प्रदेशीय मेरिट में जगह पक्की की। हाईस्कूल में इसी कॉलेज की श्रेया चौहान ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में छठवां स्थान हासिल करते हुए जिले की मेरिट में पहला स्थान कब्जाया है, तो इंटर की साक्षी प्रदेशभर में 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान और 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ मान्या प्रदेश में आठवें स्थान पर रहीं हैं। इसके अलावा भारत माता इंटर कॉलेज डाईडेरा की इंटर की छात्रा निशा ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ छठवां स्थान हासिल किया है। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने सभी उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एक बार फिर अमरोहा की प्रतिभाओं ने प्रदेश स्तर पर जनपद के नाम को रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article