{"_id":"592488fb4f1c1b9042535a59","slug":"amroha-police-donates-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड की जरूरत है, अमरोहा पुलिस है न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड की जरूरत है, अमरोहा पुलिस है न
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 24 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन रात देश की सेवा करने वाली पुलिस पर आए दिन तरह-तरह के आरोप लगते हैं। इसके बाद भी पुलिस निडरता के साथ पीड़ितों को हरसंभव न्याय दिलाने का प्रयास करती हैं। अमरोहा पुलिस का एक और मानवीय चेहरा सामने आया है।
पुलिस अब जरूरतमंद मरीजों को खून देकर उनकी जिंदगी बचाने का काम करेगी, जी हा यह काम अमरोहा देहात थाना पुलिस करने जा रही है। एसओ मोहित चौधरी ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक प्रभारी को थाने में तैनात सभी 62 कांस्टेबल और दरोगा तक का ब्लड ग्रुप टेस्ट कराने को कहा है।
इन सभी पुलिसकर्मियों की की दो सूची तैयार की जाएंगी। एक सूची ब्लड बैंक में चस्पा होगी, तो दूसरी देहात थाने के अहम अभिलेखों में रखी जाएगी। सूची पर थाने का सीयूजी नंबर भी अंकित कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिससे मरीज और ब्लड बैंक कर्मचारी फोन कर सकें। फोन की घंटी बजते ही मरीज को जिस ग्रुप के खून की जरूरत पड़ेगी उसी ब्लड ग्रुप वाले पुलिसकर्मी को ब्लड बैंक भेजा जाएगा, और अपना खून मरीज के लिए समर्पित करेगा।
मालूम रहे कि 24 मई को अमरोहा देहात थाना प्रभारी मोहित चौधरी एक मामले के संबंध में जिला अस्पताल गए थे। जहां उन्होंने गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पाल निवासी पचपन वर्षीय कृष्णा को खून नही मिलने के कारण तड़पते देखा, जिससे उनका कलेजा पसीज गया। महिला का ब्लड ग्रुप पता कराया तो पता चला की मरीज और उनका ब्लड ग्रुप एबी प्लस है।
सब काम छोड़कर एसओ मोहित चौधरी ब्लड बैंक गए और ब्लड दिया। वहीं एसओ ने अपने चालक रविंद्र मलिक से एक अन्य बच्चे को भी एक यूनिट ब्लड दिलाया। जिसके बाद बीमारी से ग्रस्त महिला ने दोनों पुलिस कर्मियों की बलाएं ली और जीवन भर खुश रहने का आशीर्वाद दिया था। जिसके बाद एसओ मोहित चौधरी ने खून की कमी के कारण अंधेरे में डूबने वाली जिंदगी को बचाने के लिए यह सराहनीय कदम उठाया है।