फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Pickup hits bike riders in Didoli, both jump in the air, man and woman die after falling on road

Amroha: पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों हवा में उछले, सड़क में गिरने से युवक और महिला की मौत

Fri, 08 Mar 2024 03:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 03:18 PM IST
सार

मुरादाबाद से डिडौली मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे बाइक सवारों को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक सवार महिला और पुरुष उछलकर दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप हाईवे पर पलट गई। 

विज्ञापन
Amroha: Pickup hits bike riders in Didoli, both jump in the air, man and woman die after falling on road
डिडौली में सड़क हादसे के बाद पलटी पिकअप - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद से डिडौली मंदिर पर जलाभिषेक करने आ रहे बाइक सवार सोनू (25) और उसके साथ रहने वाली पिंकी (30) को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में उत्तराखंड नंबर के पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सोनू डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाना के रहने वाले चंद्रकिशोर के बेटे थे। सोनू मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी गली नंबर 11 जयंतीपुर में रहकर एक आभूषण कारोबारी के यहां नौकरी करते थे। सोनू के साथ पिंकी नाम की महिला अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी। सोनू के पिता चंद्रकिशोर महाशिवरात्रि के मौके पर कावड़ लेकर आए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह डिडौली शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया जा रहा था। चंद्र किशोर भी परिवार के साथ यहीं कावड़ व जलाभिषेक करने आए थे। लिहाजा सोनू और उसके साथ रहने वाली पिंकी दोनों जलाभिषेक करने मुरादाबाद से डिडौली आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बुढ़नपुर ओवर ब्रिज से डिडौली की और बढ़ी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू और पिंकी उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक सोनू के पिता चंद्र किशोर की तहरीर पर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed