{"_id":"67bf620e4bb7f4aafb08f608","slug":"amroha-is-second-in-making-ayushman-cards-and-seventh-in-providing-benefits-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-135114-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आयुष्मान कार्ड बनाने में दूसरे और लाभ दिलाने में सातवें स्थान पर अमरोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आयुष्मान कार्ड बनाने में दूसरे और लाभ दिलाने में सातवें स्थान पर अमरोहा
Thu, 27 Feb 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर शुरू किए गए अभियान का असर दिखाई दे रहा है। साढ़े छह साल में 4 लाख 51 हजार 832 लोगों के कार्ड बनाकर प्रदेश में जिला दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं आयुष्मान कार्ड धारकों ने इसका भरपूर फायदा भी उठाया। जिसे कारण लाभ लेने में मामले में जनपद सातवें नंबर पर है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत जिले में 451832 लोगों के कार्ड बने हैं। जिनमें से 52938 लोग आयुष्मान कार्ड का प्रयोग कर इलाज कराया है। आयुष्मान विभाग के जिला सूचना प्रबंधक विशेष चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के लिए उपचार की सुविधा करने के मकसद से केंद्र सरकार ने इस योजना को चलाया गया था। 23 सितंबर 2018 से लेकर फरवरी 2025 तक 52938 लोग कार्ड का लाभ उठा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है, वहीं उपचार दिलाने के मामले में सातवें पायदान पर आया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का शामली जिला कार्ड धारों को उपचार दिलाने और कार्ड बनाने में पहले स्थान पर है। उन्होंने बताया कि कार्ड का लाभ लेने के लिए किसी भी निजी रजिस्टर्ड अस्पताल में जाकर उपचार कर सकते हैं, जो पैनल के अंतर्गत कार्य करता है।
ये है योजना का लाभ
आयुष्मान कार्ड बना होने पर आप पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका खर्च सरकार उठाती है और जो बीमारियां इस योजना में कवर होती हैं उनके लिए आपको पैसे नहीं देने होते हैं।
विज्ञापन
वय वंदना योजना में बनाए गए
आयुष विभाग के जिला सूचना प्रबंधक विशेष चौहान ने बताया कि वय वंदना योजना के अंतर्गत अब तक 7000 कार्ड बनाए जा चुके हैं। यह कार्ड 70 या 70 से अधिक उम्र वालों के बनाए जा रहे हैं। जिनका 5 लाख रुपये तक सरकार की ओर से मुफ्त इलाज की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर शिविर लगाया जा रहे हैं। जहां पर 70 और 70 से अधिक उम्र वालों का पंजीकरण कर उनका लाभ दिलाने के लिए कार्ड तैयार कराई जा रहे हैं।